अंतरराष्ट्रीय

क्या होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों से टोल वसूलेगा ईरान?
27-Mar-2026 9:21 AM
क्या होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों से टोल वसूलेगा ईरान?

-घोंचेह हबीबीज़ाद

ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए टोल टैक्स वसूल सकता है.

ईरानी मीडिया के मुताबिक, वहां की संसद (मजलिस) स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ से गुजरने वाले जहाज़ों पर टोल टैक्स लगाने के लिए क़ानून को मंज़ूरी देने पर विचार कर रही है. यानी ईरान अब इस जलमार्ग से सुरक्षित गुज़रने के लिए जहाज़ों से शुल्क वसूल सकता है.

संसद की कंस्ट्रक्शन कमेटी के प्रमुख ने कहा, “एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है, लेकिन अभी यह बिल का रूप नहीं ले सका है." उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव का मक़सद वहां से गुज़रने वाले जहाज़ों को सुरक्षा देना है.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितना टोल वसूला जाएगा.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान ने अब तक चीन, रूस, पाकिस्तान, इराक़ और भारत जैसे देशों के जहाज़ों को गुज़रने की अनुमति दी है.

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नज़रिए से होर्मुज़ पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि “दुश्मनों के लिए बंद है.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट