अंतरराष्ट्रीय

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर अब क्या आरोप लगाए?
27-Mar-2026 9:15 AM
ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका पर अब क्या आरोप लगाए?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसराइल और ईरान को अलग-अलग नज़रिए से देखा जा रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, “अमेरिका ने इसराइल की ग़ज़ा नाकेबंदी का समर्थन किया और सुरक्षा का हवाला देते हुए ग़ज़ा को मिलने वाली सहायता में कटौती की, फिर भी वह स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में अपनी रक्षा करने के लिए ईरान की निंदा करता है.”

उन्होंने आगे लिखा, “दोहरा मापदंड है, इसराइल के अपराधों को सही माना जाता है, जबकि हमलावरों के ख़िलाफ़ ईरान की रक्षा की निंदा की जाती है. अंतर्राष्ट्रीय कानून सुविधा का साधन नहीं है.”

गौरतलब है कि ईरान के साथ अमेरिका और इसराइल की जंग ने दुनिया भर की एनर्जी सिक्योरिटी को संकट में डाल दिया है, क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट लगभग बंद है जिससे दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20 फ़ीसदी हिस्सा गुजरता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट