अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 26 की मौत और कुछ लोग लापता
27-Mar-2026 8:45 AM
बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 26 की मौत और कुछ लोग लापता

बांग्लादेश में एक बस के नदी में गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग लापता हैं.

पीटीआई के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे दक्षिण-पश्चिमी ज़िले राजबाड़ी के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर हुआ, जब बस पद्मा नदी में गिर गई.

जब यह हादसा हुआ, तब बस एक फेरी पर चढ़ रही थी. फेरी एक नाव होती है, जिसका इस्तेमाल लोगों, गाड़ियों या सामान को नदी, झील या समुद्र पार ले जाने के लिए किया जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्री तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन बाकी फंस गए.

अब तक 20 से ज़्यादा शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. भारी बारिश और तेज धारा की वजह से रातभर बचाव कार्य में दिक्कत आई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट