अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप के दावों के बीच बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, 'इसराइल के हमले जारी'
24-Mar-2026 8:44 AM
ट्रंप के दावों के बीच बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, 'इसराइल के हमले जारी'

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक वीडियो बयान जारी किया है.

नेतन्याहू ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप का मानना ​​है कि अमेरिकी सेना के साथ हमने जो ज़बरदस्त कामयाबी हासिल की है, उसका फ़ायदा उठाकर समझौते में युद्ध के मक़सद को पूरा करने का एक मौक़ा है. एक ऐसा समझौता जो हमारे ज़रूरी हितों की रक्षा करेगा.''

नेतन्याहू ने कहा, ''साथ ही हम ईरान और लेबनान दोनों जगह हमला करना जारी रखे हुए हैं. हम (ईरान के) मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम को ख़त्म कर रहे हैं, और हिज़्बुल्लाह पर लगातार बड़े हमले कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, “कुछ ही दिन पहले, हमने दो और न्यूक्लियर साइंटिस्ट को मार दिया. हम किसी भी हालत में अपने ज़रूरी हितों की रक्षा करेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट