अंतरराष्ट्रीय
ईरान ने उस दावे को ग़लत बताया है, जिसमें कहा गया था कि वह स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों से '2 मिलियन डॉलर' वसूल रहा है.
भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा, "कुछ दावों में कहा गया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने वाले जहाज़ों से 2 मिलियन डॉलर लिए हैं, यह साफ़ किया जाता है कि ऐसे दावे ग़लत हैं."
बयान में आगे लिखा, "इस बारे में दिए गए बयान सिर्फ़ कुछ लोगों की निजी राय हैं और किसी भी तरह से ईरान सरकार की आधिकारिक राय नहीं है."
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने यह ज़रूर कहा कि उन जहाज़ों के गुज़रने पर रोक लगा दी है जो हमला करने वाले पक्षों से जुड़े हैं.
मंत्रालय ने कहा, "ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है, 'होर्मुज़ स्ट्रेट के तटीय देश के रूप में और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ ईरान ने उन जहाज़ों के गुज़रने पर रोक लगा दी है जो हमला करने वाले पक्षों के स्वामित्व वाले हैं या उनसे जुड़े हैं, या फिर जो उनकी आक्रामक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं." (bbc.com/hindi)


