अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने पश्चिमी इराक़ में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिका के केसी-135 रीफ़्यूलिंग विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि की है.
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "यह विमान 12 मार्च को 'ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी' के दौरान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय लापता हो गया था."
इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमान ने छह में से चार क्रू मेंबर्स की मौत की पुष्टि की थी.
कमान ने लिखा, "इस घटना की जांच की जा रही है. हालांकि, विमान को हुआ नुक़सान न तो दुश्मन की गोलीबारी के कारण हुआ और न ही अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण."
वहीं रॉयटर्स के मुताबिक़, इराक़ में इस्लामिक रेज़िस्टेंस नाम के संगठन ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है.
आईआरएनए न्यूज़ एजेंसी ने भी ईरान समर्थित इस समूह के बयान को जारी किया है. (bbc.com/hindi)


