अंतरराष्ट्रीय

ईरानी नेताओं की जानकारी देने पर अमेरिका देगा 1 करोड़ डॉलर, मोजतबा ख़ामेनेई भी सूची में
14-Mar-2026 8:44 AM
ईरानी नेताओं की जानकारी देने पर अमेरिका देगा 1 करोड़ डॉलर, मोजतबा ख़ामेनेई भी सूची में

अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के 'मुख्य नेताओं' के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 1 करोड़ डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है.

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी नोटिस में कुल 10 लोगों का ज़िक्र किया गया है, हालांकि इनमें से केवल छह के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं.

इनमें ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी भी शामिल हैं.

अली लारीजानी को इससे पहले ईरान में आयोजित एक सरकार समर्थक रैली में देखा गया था.

अमेरिका का कहना है कि ये लोग आईआरजीसी की सैन्य इकाइयों के विभिन्न हिस्सों का नेतृत्व और संचालन करते हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट