अंतरराष्ट्रीय
ईरान के दिवंगत शाह के निर्वासित बेटे रज़ा पहलवी ने पेरिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात की है.
65 वर्षीय पहलवी ने कहा था कि वह ईरान में एक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए 'काफ़ी' हैं. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके इस दावे पर संदेह जताया है.
ईरान और रूस कई दशकों से सहयोगी रहे हैं. हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह ईरान के युद्ध में मदद कर रहा है. वहीं रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण में ईरान में डिज़ाइन किए गए ड्रोन का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ है.
पहलवी से मुलाक़ात के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन सचमुच एक ऐसा स्वतंत्र ईरान देखना चाहता है जो रूस के साथ सहयोग न करे और मध्य पूर्व, यूरोप और पूरी दुनिया को अस्थिर न बनाए."
वहीं एक अलग पोस्ट में रज़ा पहलवी ने कहा, "देश की संप्रभुता की रक्षा की क़ीमत को यूक्रेन से बेहतर बहुत कम देश समझते हैं." (bbc.com/hindi)


