अंतरराष्ट्रीय
खार्ग द्वीप पर हमले की ख़बर के बाद ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी
14-Mar-2026 8:42 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तेल और ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया तो वह क्षेत्र में अमेरिका के साथ सहयोग करने वाली तेल कंपनियों के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा.
रॉयटर्स के मुताबिक़, यह जानकारी ईरानी मीडिया के हवाले से दी गई है.
ईरानी सेनाओं की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी बलों ने ईरान के तेल निर्यात के लिए काफ़ी अहम 'खार्ग द्वीप' पर मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को 'पूरी तरह तबाह' कर दिया है.
खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है और यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई होती है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


