अंतरराष्ट्रीय
इराक़ में फ़्रांस के एक सैनिक की मौत, कई घायल
13-Mar-2026 11:34 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इराक़ के एरबिल क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में फ़्रांस के एक सैनिक की मौत हो गई है वहीं कई घायल भी हुए हैं. फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि चीफ़ वारंट ऑफ़िसर अर्नाड फ्रियोन की मौत हुई है. ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से फ़्रांस के वो पहले सैनिक हैं, जिनकी मौत हुई है.
मैक्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा, “उनके परिवार और उनके साथी सैनिकों के प्रति मैं पूरे देश की ओर से एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूं.”
उन्होंने लिखा, “इस हमले में कुछ और सैनिक घायल हुए हैं. पूरा फ़्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है.”
राष्ट्रपति मैक्रों ने क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहे फ़्रांसीसी बलों पर हुए इस हमले की निंदा की है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


