अंतरराष्ट्रीय
मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाए जाने से डोनाल्ड ट्रंप 'ख़ुश नहीं': फ़ॉक्स न्यूज़
09-Mar-2026 12:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुने जाने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.
फॉक्स न्यूज़ के एक कार्यक्रम के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप मोजतबा ख़ामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाए जाने से 'खुश नहीं' हैं.
फॉक्स न्यूज़ के एंकर ब्रायन किल्मीड ने कहा कि नए सुप्रीम लीडर की घोषणा के बाद उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की. उनके मुताबिक़, ट्रंप ने उनसे कहा, "मैं खुश नहीं हूँ."
किल्मीड ने बातचीत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है. ट्रंप ने अब तक इस पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


