अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने सऊदी अरब स्थित अपने दूतावास के कर्मचारियों से देश छोड़ने को कहा
09-Mar-2026 10:41 AM
अमेरिका ने सऊदी अरब स्थित अपने दूतावास के कर्मचारियों से देश छोड़ने को कहा

खाड़ी देशों में ईरान के ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब स्थित अपने दूतावास के कुछ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से देश छोड़ने को कहा है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए सऊदी अरब में तैनात गैर-आपातकालीन कर्मचारियों को यह आदेश दिया है.

इसके अलावा अमेरिका ने अपने नागरिकों से सऊदी अरब की यात्रा पर दोबारा विचार करने की अपील भी दोहराई है.

अमेरिका ने अपने आदेश में "ईरान की ओर से अमेरिकी हितों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाए जाने का ख़तरा, सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, देश से बाहर जाने पर पाबंदी और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े स्थानीय क़ानूनों" का हवाला दिया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट