अंतरराष्ट्रीय

ईरान की ज़मीन पर अमेरिकी सैनिक भेजने के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?
09-Mar-2026 9:42 AM
ईरान की ज़मीन पर अमेरिकी सैनिक भेजने के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने की संभावना को ख़ारिज नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सारे विकल्प मौजूद हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने एबीसी न्यूज़ से कहा, "सैनिक वहां जाकर ईरान का यूरेनियम क़ब्ज़े में ले सकते हैं. यह यूरेनियम रिएक्टर ईंधन बनाने में इस्तेमाल होता है, लेकिन इससे परमाणु हथियार भी बनाए जा सकते हैं."

ट्रंप ने आगे कहा, "ईरान का नया सर्वोच्च नेता हमसे मंज़ूरी लेगा. अगर कोई बिना मंज़ूरी के ख़ामेनेई के बाद सुप्रीम लीडर बनता है तो वह ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा."

उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल बाद वापस ईरान न जाना पड़े, क्योंकि जब तक कोई मुझ जैसा राष्ट्रपति नहीं होगा, वह ऐसा काम नहीं कर पाएगा."

उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को भी सुप्रीम लीडर बनाने की मंज़ूरी दे सकते हैं जो पुराने शासन से जुड़ा हो. ट्रंप का कहना है कि वह 'एक अच्छा नेता चुनना चाहते हैं.' (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट