अंतरराष्ट्रीय

नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को हराया
08-Mar-2026 8:58 AM
नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को हराया

-रजनीश कुमार

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है. रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों से हराया है.

निर्वाचन आयोग के मुताबिक़, बालेन शाह को 68,348 वोट मिले जबकि ओली को केवल 18,734 वोट प्राप्त हुए.

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बालेन शाह और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल-यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे थे. यहां से ओली 2017 और 2022 में चुनाव जीत चुके हैं.

केपी शर्मा ओली ने बालेन शाह को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "बालेन बाबू, आपको जीत की बहुत-बहुत बधाई. आपका पांच साल का कार्यकाल अच्छा और सफल रहे, दिल से शुभकामनाएं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट