अंतरराष्ट्रीय
नेपाल में आम चुनाव के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में काठमांडू के मेयर बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे चल रही है.
बीबीसी नेपाली के मुताबिक़, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार रंजू नेउपाने (रंजू दर्शना) इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी की पहली उम्मीदवार बन गई हैं.
काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से चुनाव लड़ने वाली 30 वर्षीय नेउपाने ने 15,455 वोट हासिल करके जीत दर्ज की. दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा रहे, जिन्हें 6,364 वोट मिले.
बीबीसी नेपाली के अनुसार, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 31 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 6 और केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि वे 9 मार्च तक मतगणना पूरी कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. (bbc.com/hindi)


