अंतरराष्ट्रीय

बहरीन की सरकार का आरोप, 'ईरान ने एक होटल और दो इमारतों को बनाया निशाना'
06-Mar-2026 8:45 AM
बहरीन की सरकार का आरोप, 'ईरान ने एक होटल और दो इमारतों को बनाया निशाना'

बहरीन के गृह मंत्रालय का कहना है कि राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को ईरान ने निशाना बनाया है.

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि इस हमले में इमारतों को नुक़सान पहुंचा है, लेकिन किसी के मारे जाने की ख़बर नहीं है.

बहरीन के गृह मंत्रालय के पहले बयान में कहा गया था कि ईरान के हमले में दो होटल और एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया था. बाद में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हमले में एक होटल और दो रिहायशी इमारतें प्रभावित हुई हैं.

इससे पहले इसी हफ़्ते बहरीन में अमेरिकी नौसेना के एक बेस को भी ईरान की मिसाइलों से निशाना बनाया गया था.

अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर पिछले शनिवार को हमला किया था, जिसके बाद से मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट