अंतरराष्ट्रीय
बहरीन का कहना है कि इसराइल और अमेरिका के हमले के बाद जब से ईरान ने उसे टारगेट करना शुरू किया है, तब से उसने 75 ईरानी मिसाइलें और 123 ड्रोन नष्ट किए हैं.
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, बहरीन डिफ़ेंस फ़ोर्स ने कहा कि वह "ईरानी आतंकवादी हमलों का लगातार सामना" कर रही है.
बहरीन डिफ़ेंस फ़ोर्स ने जनता से अपील की है कि जब तक ज़रूरी न हो, वे घर से बाहर न निकलें.
इसमें यह भी कहा गया है कि आम लोगों पर मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल "अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का खुला उल्लंघन है" और "क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा" के लिए ख़तरा है.
इसराइल और अमेरिका ने 28 फ़रवरी को ईरान पर हमला किया था. इसके बाद ईरान ने मध्य पूर्व के देशों में स्थित अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने की बात कही.
मध्य पूर्व के कई देशों ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमला होने की बात कही है, जिसमें बहरीन भी शामिल है. (bbc.com/hindi)


