अंतरराष्ट्रीय
नेपाल में मतदान ख़त्म, बीबीसी से बोलीं अंतरिम पीएम कार्की- हम जल्दी सत्ता सौंपने की कोशिश करेंगे
05-Mar-2026 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का कहना है कि वह गुरुवार को हुए मतदान के बाद नई चुनी हुई सरकार को "जल्दी" सत्ता सौंपना चाहती हैं.
गुरुवार शाम को, चुनाव ख़त्म होने के ठीक बाद, बीबीसी न्यूज़ नेपाली से ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा, "देखते हैं कि किस तरह की सरकार बनती है, गठबंधन की सरकार होगी या एक पार्टी की."
"हम जल्दी सत्ता सौंपने की कोशिश करेंगे क्योंकि युवाओं को नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं."
कार्की ने चुनाव होने पर अपनी "खुशी" ज़ाहिर की.
नेपाल में पिछले साल बड़े विरोध और हिंसा के बाद सितंबर में सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार बनी थी और छह महीने में चुनाव कराने का आदेश दिया गया था.
युवाओं के विरोध, जिसमें अच्छी सरकार और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की गई थी, के कारण केपी ओली को सत्ता से हटाया गया था.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


