अंतरराष्ट्रीय

मानवाधिकार संगठन का दावा, ईरान में हज़ार से ज़्यादा नागरिकों की मौत
04-Mar-2026 4:36 PM
मानवाधिकार संगठन का दावा, ईरान में हज़ार से ज़्यादा नागरिकों की मौत

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) का कहना है कि 28 फ़रवरी से अब तक ईरान में 1,097 नागरिकों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है.

संस्था के मुताबिक़, मरने वालों में 10 साल से कम उम्र के 181 बच्चे भी शामिल हैं.

वहीं घायलों की संख्या बढ़कर 5,402 हो गई है, जिनमें 100 बच्चे बताए गए हैं.

एचआरएएनए का कहना है कि पिछले 24 घंटों में ही कम से कम 104 हमले दर्ज किए गए हैं. इन हमलों में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ अस्पतालों और रिहायशी इलाक़ों को भी निशाना बनाया गया है.

संस्था ने यह भी कहा है कि सैकड़ों अन्य मौतों की ख़बरों की अभी जांच की जा रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट