अंतरराष्ट्रीय

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट
04-Mar-2026 4:34 PM
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और तेल की क़ीमतों में उछाल के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाज़ारों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई.

बीएसई सेंसेक्स 1,758.22 अंक यानी 2.19 फ़ीसदी गिरकर 78,480.63 पर आ गया.

वहीं एनएसई निफ़्टी 530.85 अंक यानी 2.13 फ़ीसदी गिरकर 24,334.85 पर पहुंच गया.

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऐसा हुआ है.

लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज़्यादा गिरने वालों में शामिल रहे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट