अंतरराष्ट्रीय
ज़ोहरान ममदानी ने ईरानी सरकार को बताया 'क्रूर', अमेरिका-इसराइल के ईरान पर हमलों को लेकर ये कहा
04-Mar-2026 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति पर बयान दिया है.
उन्होंने ईरानी सरकार की आलोचना की है और साथ ही किसी देश में सत्ता में परिवर्तन की नीयत से छेड़े गए युद्धों की भी आलोचना की.
उन्होंने कहा, "ईरान की सरकार ने अपने ही लोगों का सिलसिलेवार तरीक़े से दमन किया है. इस साल की शुरुआत में बुनियादी विरोध जताने वाले हज़ारों ईरानियों को मार दिया गया. यह एक क्रूर सरकार है."
ज़ोहरान ममदानी ने आगे कहा, "मैंने यह भी कहा है कि भले ही मैं एक युवा मेयर हूं, लेकिन इतना ज़रूर याद है कि कुछ साल पहले इसी क्षेत्र में शासन बदलने के इरादे से किए गए युद्धों के कितने विनाशकारी नतीजे सामने आए थे." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


