अंतरराष्ट्रीय
इसराइल और ईरान समर्थित गुट हिज़्बुल्लाह के बीच लेबनान में जारी संघर्ष में तेज़ी आ गई है.
जहां हिज़्बुल्लाह ने लेबनान से इसराइल की ओर कई रॉकेट दागे हैं तो वहीं इसराइल ने दक्षिणी लेबनान की ओर अपनी सेना भेज दी है.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसराइली हवाई हमलों में कई लोगों की जानें भी गई हैं.
इस बीच फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लेबनान पर हमलों को लेकर इसराइल को चेतावनी दी है.
एक वीडियो मैसेज में मैक्रों ने कहा, "लेबनान से इसराइल पर हमला करके हिज़्बुल्लाह ने गंभीर ग़लती की. उसने लेबनान के लोगों की जान ख़तरे में डाल दी है. इसराइल वहां ज़मीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है. अगर वो ऐसा करता है तो ये भी भड़काने वाली कार्रवाई और रणनीतिक चूक होगी."
"हिज़्बुल्लाह को फ़ौरन सारे अटैक रोकने चाहिए. मैं इसराइल से भी अपील करता हूं कि वो लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करें." (bbc.com/hindi)


