अंतरराष्ट्रीय

होली पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ ने क्या कहा?
04-Mar-2026 4:29 PM
होली पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने बुधवार को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने कहा कि होली अच्छाई की बुराई पर जीत, दोस्ती और माफ़ी की अहमियत और मानवता की एकता का प्रतीक है.

अपने बयान में उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में हिंदू और दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के लिए होली साझा इतिहास, विरासत और परंपराओं के जश्न का समय है. यह एक ऐसा त्योहार है जो हमें ख़ुद को और एक-दूसरे को नए सिरे से जोड़ने का मौक़ा देता है."

अल्बनीज़ ने कहा, "यह वाक़ई बहुत शानदार है कि होली अब आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की पहचान का हिस्सा बन गई है. रंगों, प्यार और नई उमंग के इस त्योहार को यहाँ हर बैकग्राउंड के लोगों ने दिल से अपनाया है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट