अंतरराष्ट्रीय

ईरान के विदेश मंत्री बोले- ट्रंप ने बातचीत को 'प्रॉपर्टी के लेनदेन' जैसा माना
04-Mar-2026 4:29 PM
ईरान के विदेश मंत्री बोले- ट्रंप ने बातचीत को 'प्रॉपर्टी के लेनदेन' जैसा माना

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने ट्रंप पर 'धोखा' करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा कि 'परमाणु बातचीत को प्रॉपर्टी के लेनदेन जैसा समझा गया.'

अब्बास अराग़ची ने एक्स पर पोस्ट किया, "जब मुश्किल परमाणु बातचीत को प्रॉपर्टी ख़रीद-बिक्री जैसा समझा जाता है, जब बड़े झूठ सच्चाई को ढक देते हैं, तो वे उम्मीदें पूरी नहीं हो सकती हैं जो हक़ीक़त से दूर हैं."

उन्होंने लिखा, "इसका नतीजा, ग़ुस्से में ही बातचीत की मेज़ को बम से उड़ा देना है. ट्रंप ने डिप्लोमेसी के साथ-साथ उन अमेरिकियों से धोखा किया जिन्होंने उन्हें चुना था."

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बातचीत करना चाहता है. साथ ही उन्होंने कहा था, "अब बहुत देर हो गई है."

ट्रंप पहले भी दावा कर चुके हैं कि ईरान उनसे बातचीत करने की इच्छा ज़ाहिर कर चुका है. लेकिन इसके बाद ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कहा था, "हम अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट