अंतरराष्ट्रीय
ईरान: तेहरान के पूर्वी हिस्से में ज़ोरदार धमाका सुना गया
04-Mar-2026 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में एक ज़ोरदार धमाका सुना गया है. ईरान के सरकारी मीडिया और तेहरान में मौजूद एएफपी पत्रकारों ने इसकी सूचना दी है.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इससे पहले इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आइडीएफ) ने बताया था कि इसराइल एयर फ़ोर्स ने शहर में सरकारी ठिकानों पर 'बड़े पैमाने पर हमले' किए हैं.
इसके अलावा, बीबीसी को लेबनान से नई तस्वीरें मिलनी शुरू हुई हैं, जहां इसराइल ने फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.
दरअसल, इसराइल का कहना है कि वह ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह से जुड़े ठिकानों को निशाना बना रहा है. इसराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में रहने वाले लोगों को इलाक़ा ख़ाली करने की चेतावनी दी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


