अंतरराष्ट्रीय

सऊदी अरब का दावा- ईरान ने फिर की तेल रिफ़ाइनरी पर हमला करने की कोशिश
04-Mar-2026 4:26 PM
सऊदी अरब का दावा- ईरान ने फिर की तेल रिफ़ाइनरी पर हमला करने की कोशिश

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने एक बार फिर उनकी तेल रिफ़ाइनरी पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की.

सऊदी अरब का कहना है कि हमला रास तानूरा की तेल रिफ़ाइनरी पर किया गया है. यह देश की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी मानी जाती है.

रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमला ड्रोन से किया गया था और इससे कोई नुक़सान नहीं हुआ."

गौरतलब है कि इससे पहले भी सऊदी अरब ने आरोप लगाया था कि इस रिफ़ाइनरी पर ईरान की तरफ़ से हमला हुआ.

तब रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, "हमले की कोशिश कर रहे दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट