अंतरराष्ट्रीय
ईरान के मीडिया ने दावा किया है कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के बेटे मोज़तबा ख़ामेनेई 'पूरी तरह स्वस्थ' हैं.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, मेहर न्यूज़ एजेंसी ने लिखा है, "मोज़तबा ख़ामेनेई इस समय परिवार में 'शहीद' हुए लोगों से जुड़े मामलों को देख रहे हैं. वो कामकाज संभाल रहे हैं, सलाह-मशविरा कर रहे हैं और देश के अहम मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं."
मोज़तबा को पिछले कुछ सालों में पिता अली ख़ामेनेई के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता रहा है.
दरअसल, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई इसराइल-अमेरिका की ओर से हुए हमलों में मारे गए हैं. इनमें उनके परिवार के कुछ और सदस्यों की भी मौत हुई है. मरने वालों में मोज़तबा ख़ामेनेई की पत्नी भी शामिल थीं.
ईरानी मीडिया ने सोमवार को अली ख़ामेनेई की पत्नी मंसूरेह ख़ोज़स्तेह बग़रज़ादेह की मौत की पुष्टि भी की थी. वो इसराइल-अमेरिका के हमलों में घायल होने के बाद कोमा में थीं. (bbc.com/hindi)


