अंतरराष्ट्रीय
होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप
04-Mar-2026 8:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले तेल टैंकरों को सुरक्षा देगी.
अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण इस समुद्री रास्ते से गुज़रने वाले जहाज़ों का यातायात लगभग ठप हो गया है. यह रास्ता पर्शियन गल्फ़ और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है.
दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए यह सबसे अहम रास्तों में से एक है. हर दिन क़रीब 2 करोड़ बैरल तेल इसी रास्ते से गुज़रता है.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने एक संघीय एजेंसी को निर्देश दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार के लिए 'पॉलिटिकल रिस्क इंश्योरेंस और गारंटी' दी जाए.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


