अंतरराष्ट्रीय
इसराइल ने तेहरान और बेरूत पर फिर से हमले शुरू किए
03-Mar-2026 11:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइली सेना ने पुष्टि की है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान और लेबनान की राजधानी बेरूत में हमले किए हैं.
सेना ने एक बयान में कहा कि वह तेहरान और बेरूत में सैन्य ठिकानों पर एक साथ निशाना बनाकर हमले कर रहा है.
आईडीएफ़ के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचे अद्रई ने कहा, "बड़े पैमाने पर हवाई हमलों जारी हैं."
ये हमले उस समय हुए जब क़रीब एक घंटे पहले आईडीएफ़ ने बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों और कई गाँवों के लोगों को चेतावनी जारी कर वहां से निकलने के लिए कहा था.
आईडीएफ ने कहा था कि वह हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार भंडारण ठिकानों को निशाना बना रहा है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


