अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले पर कहा, 'जल्द ही जवाब दिया जाएगा'
03-Mar-2026 11:34 AM
ट्रंप ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले पर कहा, 'जल्द ही जवाब दिया जाएगा'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले का 'जल्द ही' जवाब दिया जाएगा.

केबल नेटवर्क न्यूज नेशन की एक पत्रकारने एक्स पर लिखा कि ट्रंप ने उनसे यह भी कहा कि उन्हें 'नहीं लगता कि ईरान के अंदर सेना तैनात करने की जरूरत होगी.'

सोमवार को अमेरिका ने कहा था कि हालिया लड़ाई में उसके छह सैनिक मारे गए और 18 घायल हुए हैं

मंगलवार सुबह सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले से हल्की आग लगी और इमारत को मामूली नुक़सान हुआ है.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट