अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ान तालिबान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है. रूस ने दोनों देशों से कहा है कि टकराव छोड़कर बातचीत कर विवाद को सुलझाना चाहिए.
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने कहा, "हमें अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तेज़ी से बढ़ रही झड़पों को लेकर चिंता है."
"हम दोनों देशों से अपील करते हैं कि इस ख़तरनाक टकराव को छोड़कर बातचीत की मेज़ पर लौटें और सभी मतभेदों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीक़ों से हल करें."
इससे पहले चीन ने भी पाकिस्तान और अफ़ग़ान तालिबान से 'बातचीत कर विवाद खत्म करने' की बात कही थी.
साथ ही चीन ने यह भी दावा किया कि वह इस विवाद में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है.
गौरतलब है कि 22 फरवरी को पाकिस्तानी फ़ौज ने अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमले किए थे.
इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान ने गुरुवार को पाकिस्तान पर ज़वाबी हमला करने का दावा किया. (bbc.com/hindi)


