अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान का दावा, 'अफ़ग़ान तालिबान के हमलों में भारत की भी भूमिका'
28-Feb-2026 9:32 AM
पाकिस्तान का दावा, 'अफ़ग़ान तालिबान के हमलों में भारत की भी भूमिका'

पाकिस्तान ने दावा किया है कि अफ़ग़ान तालिबान की ओर से हुए हमलों में 'भारत की भी भूमिका' थी. साथ ही कहा कि अफ़ग़ान तालिबान को जवाब देते हुए 'सटीक कार्रवाई' की गई है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, "अफ़सोस की बात है कि पाकिस्तान की नेक नीयत और ज़िम्मेदार रवैये को ग़लत समझा गया और अफ़ग़ान की ज़मीन से आतंकवादी हमले बढ़े. इसमें तालिबान हुकूमत और भारत का खुला समर्थन भी शामिल रहा."

"पाकिस्तान पर बार-बार होने वाले आतंकवादी हमलों में फ़ितना-अल-ख़वारिज और फ़ितना-अल-हिंदुस्तान शामिल थे. इसके में पाकिस्तान की फ़ौज ने कार्रवाई की. इन कार्रवाइयों में आतंकवादी संगठनों को बड़ा नुक़सान पहुंचा और अफ़ग़ानिस्तान में उनके मददगार ठिकानों को निशाना बनाया गया."

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह क़दम 26 फ़रवरी की रात तालिबान हुकूमत की 'बेवजह और उकसाने वाली हरकतों' के बाद यह उठाया गया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, "अगर तालिबान हुकूमत फिर से उकसावे की कोशिश करती है या कोई भी आतंकवादी संगठन पाकिस्तान की सुरक्षा और लोगों की भलाई को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो उसका जवाब ठोस और सख़्त तरीक़े से दिया जाएगा."

विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान अपने बचाव और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय क़ानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक़ हर ज़रूरी क़दम उठाने का हक़ रखता है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट