अंतरराष्ट्रीय
बोलीविया में सेना का कार्गो विमान क्रैश, कम से कम 11 की मौत
28-Feb-2026 8:42 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
-जारोस्लाव लुकीव
मीडिया रिपोर्ट्स में दमकल अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि बोलीविया के दूसरे सबसे बड़े शहर एल आल्टो में एक सैन्य कार्गो विमान क्रैश हो गया है.
इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है.
बोलीविया के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल अथॉरिटी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम 06:20 बजे घटी, जब विमान सांता क्रूज़ शहर से यात्रा कर एल आल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था.
हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि विमान रनवे से फिसलकर पास के एक हाईवे पर पहुंच गया और वहां मौजूद वाहनों से टकरा गया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


