अंतरराष्ट्रीय
शेख़ हसीना की सरकार में मंत्री रहे सैफ़ुजम्मां जावेद के ब्रिटेन में 518 फ्लैट होंगे ज़ब्त
27-Feb-2026 9:54 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ढाका की एक अदालत ने शेख़ हसीना की अवामी लीग सरकार में मंत्री रहे सैफ़ुज्जमां चौधरी जावेद के ब्रिटेन स्थित 518 फ्लैटों और अपार्टमेंट्स को ज़ब्त करने के आदेश दिए हैं.
सैफ़ुज्जमां चौधरी जावेद अवामी लीग सरकार में भूमि मंत्री थे.
बीबीसी बांग्ला के मुताबिक़, बांग्लादेश के भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एसीसी) के एक आवेदन पर सुनवाई के बाद ढाका मेट्रोपॉलिटन के सीनियर स्पेशल जज सब्बीर फैज़ ने गुरुवार को यह आदेश दिया.
अदालती दस्तावेज़ों से पता चलता है कि उन 518 फ्लैटों और अपार्टमेंट्स का मूल्य 27 करोड़ 18 लाख 52 हज़ार 872 पाउंड है.
एसीसी ने कोर्ट के सामने अपने आवेदन में कहा है कि अचल संपत्तियों को ज़ब्त करना बेहद ज़रूरी है क्योंकि उन्हें किसी और नाम पर ट्रांसफर किए जाने से रोका जा सके.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


