अंतरराष्ट्रीय
जिनेवा में अमेरिका-ईरान वार्ता का तीसरा दौर जारी है.
बातचीत में मध्यस्थ ओमान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,’’ ओमान के विदेश मंत्री बदर बासिदी और राफेल ग्रॉसी के बीच हुई बैठक की एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक के साथ ईरान के परमाणु मामलों से जुड़ी सलाहों और तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की गई.''
इससे पहले, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तीसरे दौर की वार्ता में राफेल ग्रॉसी की उपस्थिति की संभावना की भी घोषणा की थी.
गौरतलब है कि ओमान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का तीसरा दौर आज जिनेवा में चल रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनती है तो ईरान को सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
वहीं ईरान अमेरिका की ओर से कुछ शर्तों को मानने के लिए राजी नहीं हो रहा है. (bbc.com/hindi)


