अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी का इसराइल दौरा: विपक्षी नेता याएर लैपिड ने हिन्दी में पोस्ट कर किया स्वागत
25-Feb-2026 8:40 AM
पीएम मोदी का इसराइल दौरा: विपक्षी नेता याएर लैपिड ने हिन्दी में पोस्ट कर किया स्वागत

इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता याएर लैपिड ने हिन्दी में सोशल मीडिया पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसराइल में स्वागत किया है.

उन्होंने पीएम मोदी को इसराइल का 'सच्चा मित्र' बताया है.

लैपिड ने मंगलवार देर रात एक्स पर लिखा, "सारा इसराइल कल (25 फ़रवरी) प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. वह इसराइल के सच्चे मित्र हैं. इसराइल और भारत के बीच का संबंध केवल एक रणनीतिक संबंध नहीं है, बल्कि राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता का बंधन है."

प्रधानमंत्री मोदी आज यानी बुधवार, 25 फ़रवरी को इसराइल पहुंचेंगे. वह दो दिवसीय दौरे पर इसराइल जा रहे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट