अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने कहा- ईरान में प्रदर्शन के दौरान 32 हज़ार लोग मारे गए
21-Feb-2026 9:34 AM
ट्रंप ने कहा- ईरान में प्रदर्शन के दौरान 32 हज़ार लोग मारे गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में जनवरी में हुए प्रदर्शनों में 32 हज़ार लोग मारे गए.

यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान में प्रदर्शन के दौरान मरने वालों की संख्या को लेकर बयान दिया है.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "उन्हें एक उचित समझौता करना चाहिए. ईरान के लोग अपने नेताओं से बहुत अलग हैं और यह बेहद दुखद स्थिति है. वहां थोड़े ही समय में 32 हज़ार लोग मारे गए."

उन्होंने कहा, "वे 837 लोगों को फांसी देने वाले थे. मैंने उन्हें संदेश भेजा कि अगर आप एक भी व्यक्ति को फांसी देते हैं, तो आपको तुरंत निशाना बनाया जाएगा और उन्होंने फांसी रोक दी."

अमेरिकी राष्ट्रपति से ईरान पर संभावित हमले को लेकर भी पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि वह ईरान पर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट