अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने कहा, वह ईरान पर सीमित सैन्य हमला करने पर कर रहे हैं विचार
21-Feb-2026 8:34 AM
ट्रंप ने कहा, वह ईरान पर सीमित सैन्य हमला करने पर कर रहे हैं विचार

-बर्न्ड डीबुसमन जूनियर और कैशेला स्मिथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए उसके नेताओं पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे हैं.

राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी एक पत्रकार के सवाल के जवाब में की. इससे कुछ घंटे पहले अधिकारियों ने हमले की संभावना का संकेत दिया था.

गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि दुनिया को "शायद अगले 10 दिनों में" पता चल जाएगा कि ईरान के साथ समझौता होगा या अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा. हाल के हफ्तों में अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है.

शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची ने कहा कि ईरान "संभावित समझौते के मसौदे" की तैयारी कर रहा है और इसे आने वाले कुछ दिनों में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ को सौंपा जाएगा.

अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों को शक है कि ईरान परमाणु हथियार के विकास की दिशा में बढ़ रहा है. ईरान ने हमेशा इस आरोप से इनकार किया है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट