अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कम से कम 16 की मौत
19-Feb-2026 8:35 PM
पाकिस्तान: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में कम से कम 16 की मौत

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार, 19 फरवरी एक आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. कई दूसरे लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. विस्फोट उस समय हुआ जब लोग रमजान के पहले रोजे से पहले सेहरी की तैयारी कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया, जबकि आसपास की संकरी गलियों और अव्यवस्थित ढांचे के कारण बचाव अभियान धीमा पड़ गया. अब तक कम से कम 14 घायलों को शहर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट