अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता बेनतीज़ा ख़त्म, बातचीत में अमेरिका भी था शामिल
19-Feb-2026 9:16 AM
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता बेनतीज़ा ख़त्म, बातचीत में अमेरिका भी था शामिल

यूक्रेन-रूस जंग को ख़त्म करने के मक़सद से रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच हुई बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई.

जिनेवा में आयोजित ये त्रिपक्षीय बैठकें मंगलवार देर रात तक चलीं, लेकिन बुधवार को केवल दो घंटे ही चलीं.

हालांकि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने बातचीत को लेकर उम्मीदें जाहिर की थीं.

लेकिन रूस के मुख्य वार्ताकार और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की दोनों ने संकेत दिया कि बातचीत ‘’कठिन’’ रही.

हालांकि एक यूक्रेनी राजनयिक सूत्र के मुताबिक़ “सैन्य मुद्दों” पर कुछ प्रगति हुई है, जिसमें अग्रिम पंक्ति की स्थिति और युद्धविराम की निगरानी जैसे विषय शामिल हैं.

लेकिन क्षेत्रीय विवाद के मुद्दे पर अब भी सहमति नहीं बन सकी है. इसके बिना बिना किसी भी युद्धविराम की कल्पना नहीं की जा सकती.

रूस और यूक्रेन के हालात अभी भी एक दूसरे से काफ़ी अलग हैं.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट