अंतरराष्ट्रीय
बीबीसी अरबी के अनुसार, दस इस्लामी देशों ने घोषणा की है कि मंगलवार शाम को रमज़ान का चांद देखा गया और इसके साथ ही बुधवार वर्ष 1447 हिजरी के रमज़ान महीने का पहला दिन बन गया.
सऊदी शाही परिवार ने मंगलवार शाम को दिए एक बयान में इसकी पुष्टि की है.
सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने शाही दरबार के हवाले से कहा, "कई विश्वसनीय गवाहों ने आज रात रमज़ान के पवित्र महीने का अर्धचंद्र देखा है, और इसलिए कल, बुधवार, रमज़ान का पहला दिन है."
इस बात की पुष्टि यरूशलम के मुफ्ती ने भी की, जिन्होंने घोषणा की कि फ़लस्तीनी क्षेत्रों में बुधवार से रमज़ान शुरू होगा.
जिन देशों में आज से रमज़ान शुरू हो रहा है उनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, क़तर, बहरीन, कुवैत और यमन शामिल हैं.
अन्य देशों ने घोषणा की कि मंगलवार शाम को चांद नहीं दिखाई दिया और गुरुवार को रमज़ान के महीने का पहला दिन घोषित किया.
इन देशों में सीरिया, तुर्की, मिस्र, इंडोनेशिया, जॉर्डन, ईरान और सिंगापुर शामिल हैं. (bbc.com/hindi)


