अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान ख़ान की आंख़ों की रोशनी पर उनकी बहन ने दिया ये अपडेट
16-Feb-2026 12:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इमरान ख़ान की बहन नोरीन ख़ानम ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री का रविवार दोपहर अडियाला जेल के अंदर मेडिकल चेकअप किया गया.
नोरीन ख़ानम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेडिकल टेस्ट के लिए ज़रूरी मशीनों और सभी सुविधाओं से लैस एक एम्बुलेंस को जेल भेजा गया था.”
उन्होंने लिखा कि, "पीआईएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर आरिफ़ और अल-शिफ़ा हॉस्पिटल के डॉक्टर नदीम क़ुरैशी जेल के अंदर गए और उन्होंने (इमरान ख़ान का) मेडिकल चेकअप किया."
एक्स पोस्ट में नोरीन ख़ानम ने लिखा, “शुरुआती जांच के मुताबिक, इमरान ख़ान की आंख की सूजन कम हो गई है, रोशनी में सुधार हो रहा है और अभी तक कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


