अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश: तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दुनिया के ये मेहमान
16-Feb-2026 10:33 AM
बांग्लादेश: तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दुनिया के ये मेहमान

मंगलवार, 17 फ़रवरी को तारिक़ रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की मीडिया सेल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि इस शपथ ग्रहण के दौरान क़रीब 1200 स्थानीय और विदेशी मेहमान शामिल होंगे.

ये समारोह ढाका में नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाज़ा में करीब शाम 4 बजे होगा. और बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नए कैबिनेट सदस्यों को शपथ दिलाएंगे.

विदेशी मेहमानों में भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, भारत की लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर एहसन इक़बाल शामिल होंगे.

वहीं नेपाल से विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा के शामिल होने की संभावना है. और श्रीलंका से स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा समारोह में हिस्सा लेंगे.

इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के शामिल होने की भी संभावना है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट