अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस ने तारिक़ रहमान को दी बधाई, क्या बोले
14-Feb-2026 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक़ रहमान को 13वें संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई संदेश भेजा है.
बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, शनिवार सुबह दिए गए संदेश में मुख्य सलाहकार ने उम्मीद जताई कि तारिक़ रहमान देश को एक स्थिर, समावेशी और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे.
मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में सहयोग और उपयोगी भूमिका निभाने के लिए बीएनपी अध्यक्ष को धन्यवाद भी दिया.
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बीएनपी ने दो-तिहाई से अधिक सीटें जीती हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


