अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर किएर स्टार्मर ने कहा है कि ब्रिटेन इस साल उत्तरी अटलांटिक और हाई नॉर्थ में एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात करेगा.
स्टार्मर का कहना है कि ब्रिटेन की तैनाती यूरो-अटलांटिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का 'मज़बूत प्रदर्शन' है.
उन्होंने कहा, "मैं आज घोषणा कर सकता हूं कि ब्रिटेन अपने कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को नॉर्थ अटलांटिक और हाई नॉर्थ में तैनात करेगा. यह ऑपरेशन अमेरिका, कनाडा और दूसरे नेटो सहयोगियों के साथ मिलकर चलाया जाएगा."
स्टार्मर ने यह बयान म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ़्रेस के दौरान दिया है.
ब्रिटेन का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप रॉयल नेवी के युद्धपोतों का एक इंटरनेशनल ग्रुप है. इसमें एक कैरियर, 40 एयरक्राफ्ट, एक फ्रिगेट, एक डिस्ट्रॉयर, एक सबमरीन, एक सप्लाई शिप शामिल है.
वहीं अमेरिका के पास इससे बहुत बड़ा फ्लीट है, जिनमें ज़्यादा डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और 70 तक एयरक्राफ्ट शामिल हैं. (bbc.com/hindi)


