अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 'बड़ी जीत' पर तारिक़ रहमान को बधाई दी है.
इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया पर दी.
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया, "राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने बीएनपी की बड़ी जीत पर तारिक़ रहमान को बधाई दी और बांग्लादेश की जनता को सफल और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं."
बीएनपी पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया की पार्टी है. हाल ही में उनके निधन के बाद पार्टी की कमान उनके बेटे तारिक़ रहमान के हाथों में है.
बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, बीएनपी के नेतृत्व वाला गठबंधन बहुमत के आंकड़े (151) तक पहुंच गया है. अभी मतगणना जारी है और गठबंधन की सीटें और बढ़ने की उम्मीद है.
बांग्लादेशी मीडिया का कहना है कि बीएनपी दो-तिहाई सीटें जीत सकती है. (bbc.com/hindi)


