अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश में मतगणना जारी है और रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) आगे चल रही है जबकि जमात-ए-इस्लामी दूसरे नंबर पर है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, बीएनपी क़रीब दो-तिहाई सीटें जीत सकती है.
बीएनपी, पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया की पार्टी है. उनके निधन के बाद उनके बेटे तारिक़ रहमान इसके मुख्य नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं.
मतगणना के बीच पार्टियों ने वोट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. 2024 में शेख़ हसीना को सत्ता से हटाने वाले युवा आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल सिटीजन्स पार्टी (एनसीपी) ने आरोप लगाया है कि नतीजों में हेरफेर किया गया है.
एनसीपी ने दोबारा मतगणना की मांग की है.
कम से कम दो अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी इसी तरह के आरोपों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे हैं. बीएनपी ने जमात-ए-इस्लामी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फ़रवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था. यह मतदान शाम 04:30 बजे तक चला. इसके बाद से मतगणना जारी है.
पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद इस बार मुख्य मुक़ाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है. (bbc.com/hindi)


