अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर अब क्या कहा
12-Feb-2026 11:12 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर अब क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ हुए व्यापार समझौते को "ऐतिहासिक" बताया है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और अन्य व्यापारिक साझेदार देशों से साथ कोयले के निर्यात में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी करेगा.

ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हम एक बड़े ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में ही हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य देशों के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं, ताकि अपने कोयला निर्यात को बड़े स्तर पर बढ़ा सकें."

उन्होंने कहा, "अब हम दुनियाभर में कोयला निर्यात कर रहे हैं, और हमारे कोयले की गुणवत्ता दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है."

बीते दिनों भारत और अमेरिका ने एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की. साथ ही ट्रंप ने भारत पर लगे 50 फ़ीसदी टैरिफ़ को घटाकर 18 फ़ीसदी कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका स्वागत किया. हालांकि, समझौते की शर्तों और समयसीमा के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

भारत में इस समझौते को लेकर कुछ आशंकाएं भी जताई जा रही हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट