अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में ट्रंप के दूत से मिले नेतन्याहू, ईरान ने कहा- परमाणु निगरानी को तैयार
12-Feb-2026 8:52 AM
अमेरिका में ट्रंप के दूत से मिले नेतन्याहू, ईरान ने कहा- परमाणु निगरानी को तैयार

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया है कि उन्होंने वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद ज़ेरेड कुशनर से मुलाकात की.

बीबीसी फ़ारसी के अनुसार, इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद ने "पिछले शुक्रवार को ईरान और अमेरिका के बीच हुई वार्ता के पहले दौर बारे में नेतन्याहू को जानकारी दी.”

नेतन्याहू की डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होनी है.

उधर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा है और इसकी निगरानी के लिए तैयार है.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने इस बात पर जोर दिया कि "यूरोप और अमेरिका की ओर से खड़ी की गई अविश्वास की ऊंची दीवार इन वार्ताओं को सफल नहीं होने देगी."

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरान ज़रूरत से अधिक मांगों के आगे नहीं झुकेगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट