अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद इन दलों के बीच मुक़ाबला
12-Feb-2026 8:41 AM
बांग्लादेश में मतदान शुरू, अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद इन दलों के बीच मुक़ाबला

बांग्लादेश में आज (गुरुवार) 12 करोड़ से अधिक लोग नई सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. देशभर में मतदान शुरू हो चुका है और यह स्थानीय समयानुसार शाम 04:30 बजे तक चलेगा.

यह 2024 में हुए आंदोलन के बाद पहला चुनाव है. इस युवा-नेतृत्व वाले आंदोलन ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को सत्ता से हटा दिया था.

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश का संचालन कर रही है.

इस आंदोलन के दौरान कम से कम 1,400 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी. शेख़ हसीना पर प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का सीधा आदेश देने का आरोप है, जिसे वह खारिज करती रही हैं.

पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश की एक अदालत ने मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के मामले में शेख़ हसीना को मौत की सज़ा सुनाई थी.

उनकी पार्टी अवामी लीग पर इस चुनाव में हिस्सा लेने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है.

इस चुनाव में अब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और इस्लामी दल जमात-ए-इस्लामी के बीच मुक़ाबला है. जमात-ए-इस्लामी ने छात्र आंदोलन से उभरी एक पार्टी के साथ गठबंधन किया है.

लोग नई सरकार के लिए वोट दे रहे हैं और साथ ही संविधान में बदलाव के लिए जनमत संग्रह में भी हिस्सा ले रहे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट